चुनाव हार कर भी नई दिल्ली विधानसभा के लोगों का दिल जीत रहें हैं सुनील यादव।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा ने सुनील यादव को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था। भारतीय जनता युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने अरविन्द केजरीवाल को विधानसभा चुनाव में कड़ी टक्कर दी हलांकि सुनील यादव चुनाव हार गए लेकिन नई विधानसभा के लोगों का भरपूर समर्थन मिला।

सुनील यादव नई दिल्ली विधानसभा में भोजन सामग्री वितरण करते हुए
आमतौर पर देखा जाता है कि चुनाव में हार के बाद प्रत्याशी अपने क्षेत्र की जनता से लम्बी दूरी बना लेते हैं और फिर चुनाव के समय एक्टिव हो जाते हैं, लेकिन  सुनील यादव ने इस कथन को गलत साबित करते हुए कोरोना संकट के समय में अपने  क्षेत्र की जनता के लिए 24 घंटे सभी आवश्यक सुविधा जुटाने में लगे हैं।  

सुनील यादव नई दिल्ली विधानसभा में भोजन वितरण करते हुए
भारतीय जनता युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष राम खिलाडी यादव ने जानकारी दी कि लॉक डाउन के दौरान सुनील यादव दिन रात क्षेत्र के लोगों के बीच है और विधानसभा में सभी जगहों पर सैनिटाइज़ेशन करवा रहें है। पिछले एक महीने से प्रतिदिन जरुरत मंद लोगों को सुनील यादव राशन एवं भोजन मुहैया करवा रहे हैं साथ ही पशु-पक्षियों के लिए भी चारा उपलब्ध करवा रहे हैं।  

सुनील यादव  क्षेत्र में सैनिटाइजेशन करवाते हुए 
राम खिलाड़ी यादव ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन से रोज कमाने खाने वाले लोगों पर बहुत हीं बुरा असर पड़ा है और इस हालात में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपनी विधानसभा से गायब हैं, ऐसे में सुनील यादव क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर प्रतिदिन सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं अन्य आवश्यक वस्तु उपलब्ध करवाकर नई दिल्ली विधानसभा के लोगों का दिल जीत रहे हैं।

Comments

  1. Great job bhaiya. You are doing job in favor of society, country and Poor's people.

    ReplyDelete
  2. You are the true hero of this Country. Election will come and go but you will be revered always for your generous and heroic character.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मिथिला के उभरते हुए नेता है गोपाल जी ठाकुर। मैथिली में ली शपथ।

जीत संजीव झा की नहीं, बुराड़ी की जीत है - क्षेत्र की जनता।

शरद झा ने मेहनत के दम पर बॉलीवुड में बनाई पहचान।