Posts

Showing posts from June, 2019

मिथिला के उभरते हुए नेता है गोपाल जी ठाकुर। मैथिली में ली शपथ।

Image
दरभंगा से जब भाजपा के गोपाल जी ठाकुर को लोकसभा कैंडिडेट बनाया गया,  उस समय JDU नेता संजय झा भी दरभंगा लोकसभा से प्रत्यासी के रूप मे प्रबल दबेदार थे लेकिन बीजेपी के पाले मे सीट जाने से यह टिकट गोपाल जी ठाकुर को मिला और भारी मतों से गोपाल जी ठाकुर ने राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी को मात दिया और संसद पहुँचे।  गोपाल जी ठाकुर आज मिथिला के पारंपरिक पहनावा धोती, कुरता, दोपटा, पाग और मखान का माला पहन संसद भवन पहुँचे। उनका ये रूप मीडिया मे आज आकर्षण का केन्द्र रहा और लगभग सभी न्यूज़ चैनल्स ने इसे प्रमुखता से दिखाया। गोपाल जी ठाकुर ने मैथिली मे शपथ ली।  गोपाल जी ठाकुर की जीत को एक समान्य कार्यकर्ता की जीत के रूप में देखा जा रहा है। मिथिला और इस क्षेत्र के विकास  मे गोपाल जी ठाकुर क्या योगदान दे पाते है ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा। लेकिन मिथिला के लोगों मे उनकी जीत से एक उम्मीद जगी है। 

नम आँखों से युवराज सिंह ने क्रिकेट को कहा अलविदा, भारत की 2 वर्ल्ड कप जीत के रहे हीरो।

Image
 युवराज सिंह 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप में जीत के हीरो रहे हैं। आज नम आँखों से युवराज ने इंटरनेशनल क्रिकेट को बाय  बाय कह दिया।  विश्व के बेहतरीन क्रिकेट ऑलराउंडर  युवराज सिंह ने कहा कि यह उनके लिए  भावनात्मक पल है और उनका करियर एक रोलर-कोस्टर की तरह रहा है। चंडीगढ़ में साल 1981 में जन्में युवराज ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी-20 मैच खेले। टेस्ट में युवराज ने तीन शतकों और 11 अर्धशतकों की मदद से कुल 1900 रन बनाए जबकि वनडे में उन्होंने 14 शतकों और 52 अर्धशतकों की मदद से 8701 रन बनाए। इसी तरह टी-20 मैचों में युवराज ने कुल 1177 रन बनाए। इसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। युवराज ने टेस्ट मैचों में 9, वनडे में 111 और टी-20 मैचो में 28 विकेट भी लिए हैं. युवराज ने 2008 के बाद कुल 231 टी-20 मैच खेले हैं और 4857 रन बनाए हैं।  उन्होंने टी-20 मैचों में 80 विकेट भी लिए हैं। 

गृह मंत्री अमित शाह के निजी सचिव बने साकेत कुमार

Image
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी साकेत कुमार को शुक्रवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का निजी सचिव नियुक्त किया गया।  कार्मिक मंत्रालय से जारी आदेश में कहा गया है कि बिहार कैडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी कुमार 29 जुलाई 2023 तक अपने पद बने रहेंगे। कुमार को पिछले साल ही तत्कालीन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का पीएस नियुक्त किया गया था।  मूलरूप से मधुबनी जिला निवासी साकेत कुमार के पिता सतीश कुमार मिश्रा मधुबनी में प्रोफेसर हैं साकेत ने स्कूली पढ़ाई मधुबनी के डॉनबास्को और दिल्ली के मॉडल स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने स्नातक और पीजी की पढ़ाई दिल्ली के हिंदू कॉलेज से की है।

लोपामुद्रा बनी दुल्हन ?

Image
बेगम अख्तर द्वारा गाया गया लोकप्रिय ठुमरी 'हमरी अटारिया पे आजा रे सवारिया' को टाइम्स म्यूजिक ने फिर से रिलीज किया है। इस गाने को मधुबंती बागची ने गाया है। यह गाना लोपामुद्रा राउत के साथ फिल्माया गया है। लोपामुद्रा दुल्हन के लुक मे लोगों को खूब भा रहीं हैं।  लोपामुद्रा राउत 2013 में फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रही हैं। इसके अलावा 2014 में फेमिना मिस इंडिया में 'मिस बॉडी ब्यूटीफुल' का ताज मिला था। लोपामुद्रा राउत बिग बॉस 10 में भी नजर आ चुकी हैं। 

आज एकता कपूर अपना 44 वां जन्मदिन मना रहीं हैं। बतौर प्रोडूयसर दर्शकों के दिल पर राज करती हैं एकता कपूर।

Image
आज एकता कपूर अपना 44 वां  जन्मदिन मना रहीं हैं।  बतौर प्रोडूयसर एकता कपूर दर्शकों के दिल पर राज करती हैं। आज एकता कपूर के बिना भारतीय टी.वी  जगत की कल्पना नहीं की जा सकती।  एकता ने अपनी मां शोभा के साथ मिलकर बालाजी टेलीफिल्म्स की नींव रखी। बॉलीवुड स्टार जितेंद्र और शोभा कपूर के घर जन्मीं एकता कपूर  द्वारा निर्मित टी. वी. शो  'हम पांच', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'कहानी घर-घर की', 'कसौटी जिंदगी की', 'कुमकुम भाग्य', 'ये हैं मोहब्बतें' जैसी कई टीवी सीरियल  काफी हिट रहे हैं। 

जगनमोहन रेड्डी सरकार में आंध्र प्रदेश को मिलेगा 5 डिप्टी सीएम

Image
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की सरकार में पांच उपमुख्यमंत्री होंगे। जगनमोहन रेड्डी की कैबिनेट में 5 उप-मुख्यमंत्री होंगे, जो अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय से हैं । उनके मंत्रिमंडल में कुल 25 कैबिनेट मंत्री होंगे और शनिवार को शपथग्रहण करेंगे। 

धोनी के दस्ताने से बलिदान बैज नहीं हटेगा

Image
ICC  ने धोनी को अपने दस्ताने से 'बलिदान बैज' का निशान हटाने को कहा था, जिसके बाद बीसीसीआई धोनी  के समर्थन में उतरी। बीसीसीआई आईसीसी को  धोनी के दस्ताने पर 'बालिदान' पहनने के लिए अनुमति लेने के लिए पहले ही चिठ्ठी लिख चुकी है।                                             आईसीसी सूत्रों के मुताबिक, 'अगर एमएस धोनी और बीसीसीआई आईसीसी को यह सुनिश्चित करे कि 'बलिदान बैज' में कोई राजनीतिक, धार्मिक या नस्लीय संदेश नहीं है, तो आईसीसी इस अनुरोध पर विचार कर सकता है।  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के पहले मैच के दौरान धोनी ने  बलिदान बैज के साथ विकेटकीपिंग  की थी।  उनके  दस्ताने  पर दिखे इस  निशान को हर कोई प्रयोग में नहीं ला सकता।  यह बैज पैरा-कमांडो लगाते हैं।  इस बैज को 'बलिदान बैज' के नाम से जाना जाता है।