बदरपुर विधानसभा से चौथी बार विधायक बनें रामवीर सिंह बिधुड़ी

बदरपुर विधानसभा से चौथी बार विधायक बनें रामवीर सिंह बिधुड़ी क्षेत्र में विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं। 

बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के नेता रामवीर  सिंह बिधूड़ी ने आप उम्मीदवार रामसिंह नेताजी को 3696 वोटों से हराया। रामवीर सिंह बिधूड़ी को 90082 और रामसिंह नेताजी को 86386 वोट मिले।  

रामवीर सिंह बिधूड़ी बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक बने हैं। दिल्ली की पहली विधानसभा के दौरान वह जनता दल से विधायक थे , दिल्ली की तीसरी विधानसभा में वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से विधायक थे और दिल्ली की पाँचवीं  और सातवीं  विधानसभा में  भारतीय जनता पार्टी से विधायक बनें।



देशबंधु कॉलेज से ग्रेजुएट रामवीर सिंह बिधूड़ी की गिनती तेज तर्रार नेताओं में की जाती है। बिधूड़ी अपने बेवाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। तीसरी विधानसभा में अपनी पार्टी के एकलौते विधायक होते हुए भी उन्हें 'सर्वश्रेष्ठ विधायक' की उपाधि मिली। 



Comments

Popular posts from this blog

मिथिला के उभरते हुए नेता है गोपाल जी ठाकुर। मैथिली में ली शपथ।

जीत संजीव झा की नहीं, बुराड़ी की जीत है - क्षेत्र की जनता।

शरद झा ने मेहनत के दम पर बॉलीवुड में बनाई पहचान।