Posts

दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने कोरोना योद्धाओं के लिए किया 'ऊर्जा सत्र' कार्यक्रम का आयोजन

Image
कुमार विश्वास ने रामकथा सुनाकर कोरोना योद्धाओं को किया मंत्रमुग्ध।   महापौर अनामिका मिथिलेश ने कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए किया ऊर्जा सत्र का आयोजन। कुमार विश्वास रामकथा प्रस्तुत करते हुए। केदारनाथ सभागार सिविक सेंटर में दक्षिणी निगम द्वारा अपने कोरोना योद्धाओं के लिए ऊर्जा सत्र कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रख्यात कवि डाॅ विश्वास कुमार ने अपने ओजस्वी वक्तव्य व उत्साह भरी कविताओं से निगम कोरोना योद्धाओं में नई ऊर्जा का संचार किया साथ ही डाॅ कुमार विश्वास द्वारा रामकथा की मर्मस्पर्शी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रस्तुति में उन्होंने भगवान श्री राम के मर्यादित जीवन और उनसे जुड़ी घटनाओं का वर्णन एक नए मोहक अंदाज में पेश किया।   इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव, भाजपा श्रीमती अल्का गुर्जर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता,  महापौर श्रीमती अनामिका,  निगम के उच्च अधिकारी व पार्षदगण भी उपस्थित थें। इस अवसर पर दक्षिणी निगम की उपलब्धियों पर बनी पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।        इस समारोह में महापौर श्रीमती अनामिका ने बताया कि दक्षिणी निगम द्वा

लॉक डाउन में बॉलीवुड फिल्म 'एक बट्टे दो' का पोस्टर रिलीज़।

Image
बॉलीवुड के प्रसिद्ध डायरेक्टर सुज़ाद इक़बाल खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'एक बट्टे दो'  महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। फिल्म एक बट्टे दो का पोस्टर  कोरोना वायरस के कारण लॉक डाउन में जहाँ बड़े बड़े फिल्मकार अपनी फिल्म के रिलीज़ को लेकर चिंतित हैं वहीं आज बॉलीवुड निर्देशक सुज़ाद इक़बाल खान ने अपनी फिल्म 'एक बट्टे दो' का पोस्टर रिलीज़ किया। लॉक डाउन की वजह से सुज़ाद इक़बाल खान फिल्म के राइटर सागर नाथ झा के साथ जम्मू कश्मीर के कठुआ ज़िले के बनी तहसील में अपने घर में हैं। ऐसे में फिल्म के निर्देशक सुज़ाद इक़बाल खान ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अपील का सम्मान करते हुए और सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन करते हुए फिल्म 'एक बट्टे दो' का पोस्टर रिलीज़ अपने घर से हीं किया। डायरेक्ट सुजाद इकबाल खान उनकी माँ श्रीमती सुरैया बानो और फिल्म के लेखक सागर नाथ झा पोस्टर रिलीज़ करते हुए   फ़िल्म 'एक बट्टे दो' महिला सशक्तिकरण पर आधारित है ऐसे में पोस्टर रिलीज़ सुज़ाद इक़बाल खान की माता श्रीमती सुरैया बानो जी के हाथों किया गया। फिल्म के लेखक सागर नाथ झा ने बताया की बॉ

चुनाव हार कर भी नई दिल्ली विधानसभा के लोगों का दिल जीत रहें हैं सुनील यादव।

Image
दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा ने सुनील यादव को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा था। भारतीय जनता युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने अरविन्द केजरीवाल को विधानसभा चुनाव में कड़ी टक्कर दी हलांकि सुनील यादव चुनाव हार गए लेकिन नई विधानसभा के लोगों का भरपूर समर्थन मिला। सुनील यादव नई दिल्ली विधानसभा में भोजन सामग्री वितरण करते हुए आमतौर पर देखा जाता है कि चुनाव में हार के बाद प्रत्याशी अपने क्षेत्र की जनता से लम्बी दूरी बना लेते हैं और फिर चुनाव के समय एक्टिव हो जाते हैं, लेकिन  सुनील यादव ने इस कथन को गलत साबित करते हुए कोरोना संकट के समय में अपने  क्षेत्र की जनता के लिए 24 घंटे सभी आवश्यक सुविधा जुटाने में लगे हैं।   सुनील यादव नई दिल्ली विधानसभा में भोजन वितरण करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष राम खिलाडी यादव ने जानकारी दी कि लॉक डाउन के दौरान सुनील यादव दिन रात क्षेत्र के लोगों के बीच है और विधानसभा में सभी जगहों पर सैनिटाइज़ेशन करवा रहें है। पिछले एक महीने से प्रतिदिन जरुरत मंद लो

शरद झा ने मेहनत के दम पर बॉलीवुड में बनाई पहचान।

Image
आज अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस है ऐसे मौके पर शरद झा का डांसिंग सफर युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।  आज अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस है। डांस के रिफार्मर जीन जार्ज नावेरे के जन्म की याद में इस दिन को अन्तर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज इस अवसर पर हम आपको एक ऐसे डांसिंग स्टार के बारे में बताएँगे जिन्होंने मिथिलांचल के गायघाट के लदौर से निकलकर बॉलीवुड तक का सफर शानदार सफलता के साथ तय किया है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ शूटिंग के दौरान  शरद झा  डांसिंग स्टार शरद झा का डांसिंग सफर इतना आसान नहीं रहा।  विपरीत परिस्थितयों के वावजूद शरद झा ने डांसिंग पैशन को हमेशा प्राथमिकता दी। बकौल शरद इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें माँ का गहना और पासपोर्ट तक गिरवी रखना पड़ा। परिवार का हमेशा साथ और ढृढ़ निश्चय से शरद ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।  बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन  के साथ शूटिंग के दौरान  शरद झा  शरद झा मिथिलांचल से  पहले ऐसे डांसर है जो सिने डांसर्स एसोसिएशन के सदस्य भी हैं। शरद झा के डांसिंग सफर की शुरुआत स्कूल के बाद एक डांस ग्रुप से हुई। शरद झा ने

सेल्फ आइसोलेशन में हैं सोनम कपूर

Image
एक्ट्रेस सोनम कपूर पति आनंद आहूजा संग हाल ही में लंदन से भारत लौटी हैं।  भारत आने के बाद 14 दिन के लिए वो सेल्फ आइसोलेशन में हैं।   एयरपोर्ट से निकलने और घर पहुंचने के बाद उन्होंने खुद ही अपने आप को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है ताकि बाकी लोगों की सुरक्षा की जा सके।  

केजरीवाल के शपथ ग्रहण में शिक्षक की मौजूदगी का आदेश विपक्ष द्वारा विरोध के बाद अब निमंत्रण में बदल गया।

Image
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शिक्षकों के शामिल होने के मुद्दे को लेकर दिल्ली सरकार ने अनिवार्य उपस्थिति पर अब अपना कदम पीछे खींच लिया हैं। अब शिक्षकों की अनिवार्य उपस्थिति को निमंत्रण में बदल दिया गया है। नए फैसले के बाद रामलीला मैदान में शिक्षकों की एंट्री के दौरान अटेंडेंस नहीं लगाए जाएंगे।  बीजेपी ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के सरकारी स्कूलों को शिक्षकों को भेजने का आदेश इसलिए दिया गया है कि शपथ ग्रहण के दौरान भीड़ जुटाई जा सके और भाजपा के नेताओं ने इसे तानाशाही आदेश बताया था।  विपक्ष के अलावा दिल्ली सरकारी स्कूलों के टीचर एसोसिसिएशन ने भी सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई थी। एसोसिएशन ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर कहा था कि इस फैसले पर फिर से विचार किया जाए। 

बदरपुर विधानसभा से चौथी बार विधायक बनें रामवीर सिंह बिधुड़ी

Image
बदरपुर विधानसभा से चौथी बार विधायक बनें रामवीर सिंह बिधुड़ी क्षेत्र में विकास पुरुष के नाम से जाने जाते हैं।  बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के नेता रामवीर  सिंह बिधूड़ी ने आप उम्मीदवार रामसिंह नेताजी को 3696 वोटों से हराया। रामवीर सिंह बिधूड़ी को 90082 और रामसिंह नेताजी को 86386 वोट मिले।   रामवीर सिंह बिधूड़ी बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक बने हैं। दिल्ली की पहली विधानसभा के दौरान वह जनता दल से विधायक थे , दिल्ली की तीसरी विधानसभा में वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से विधायक थे और दिल्ली की पाँचवीं  और सातवीं  विधानसभा में  भारतीय जनता पार्टी से विधायक बनें। देशबंधु कॉलेज से ग्रेजुएट रामवीर सिंह बिधूड़ी की गिनती तेज तर्रार नेताओं में की जाती है। बिधूड़ी अपने बेवाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं।  तीसरी विधानसभा में अपनी पार्टी के एकलौते विधायक होते हुए भी उन्हें ' सर्वश्रेष्ठ विधायक' की उपाधि मिली। 

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया शपथ ग्रहण समारोह का आमंत्रण

Image
केजरीवाल दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्ममंत्री पद की शपथ लेंगे। 16 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री मोदी को भी न्योता दिया है।  अरविंद केजरीवाल ने 16 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए पीएम मोदी को भी बुलाया है।  पीएम मोदी 16 फरवरी को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रहेंगे। वहां वाराणसी को करीब 1,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। ऐसे में देखना ये है कि पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह मे भाग लेंगे या नहीं।  16 फरवरी को शपथग्रहण समारोह रामलीला मैदान में होगा।दिल्ली की जनता ने एक बार फिर केजरीवाल को सीएम चुना। केजरीवाल का सीएम के तौर पर यह लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। 

जीत संजीव झा की नहीं, बुराड़ी की जीत है - क्षेत्र की जनता।

Image
संजीव झा को मिली सबसे बड़ी जीत। बुराड़ी की जनता ने संजीव झा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में  सबसे अधिक 88158 मतों के अंतर से जीत दिलायी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के सबसे बड़े विजेता मधुबनी जिला के संजीव झा हैं। संजीव झा ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के शैलेंद्र कुमार को बुराड़ी विधानसभा में सबसे बड़े अंतर से पराजित किया।  क्षेत्र की जनता में संजीव झा की जीत की खुशी साफ देखी जा सकती हैं।  दिल्ली विधानसभा चुनाव में बुराड़ी सीट से मधुबनी के संजीव झा आम आदमी पार्टी के टिकट पर तीसरी बार विधायक चुने गए। इससे उनके पैतृक गांव मधुबनी जिले के सुन्दरपुर भिट्ठी गांव में खुशी का माहौल है।  

दरभंगा के अभय वर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में लक्ष्मी नगर से जीत दर्ज की।

Image
दरभंगा के लाल अभय वर्मा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में मारी बाजी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अभय वर्मा ने आप के प्रत्याशी नितिन त्यागी को हराकर शानदार जीत दर्ज की है। अभय वर्मा की जीत से दरभंगा के हराही दक्षिण में खुशी से लोग झूम रहे हैं। उनके घर पर लोग बधाई देने पहुँच रहे है।  दिल्ली चुनाव में भाजपा के सिर्फ 8 प्रत्याशी ही जीत दर्ज कर पाए। अभय वर्मा ने 880 वोटों से आप के नितिन त्यागी को हराया।